🕉 धार्मिक कोना

॥ ॐ हिंगुले नमः ॥

श्री हिंगलाज माता पूरा पृष्ठ »

श्री हिंगलाज माता का मूल शक्तिपीठ हिंगोल नदी के तट पर, बलूचिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) के लसबेला क्षेत्र की पर्वत-गुफा में स्थित है। यह ५१ शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहाँ माता सती का ब्रह्मरंध्र (सिर का भाग) गिरा था — आरती में भी गाया जाता है: "ब्रह्मरन्ध्र से प्रकटी, महातीर्थ तेरा"। माँ हिंगलाज क्षत्रिय एवं ब्रह्मक्षत्रिय (खत्री) समाज की कुलदेवी हैं — "क्षत्रिय कुल की रक्षक, सबकी है माता"।

चेन्नई में राज राजेश्वरी कुलदेवी माँ हिंगलाज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सन् २००१ में वसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) को हुई तथा २३ जनवरी २०२६ को रजत जयंती पाटोत्सव मनाया गया।

आरती एवं स्तोत्र

॥ श्री हिंगुलाज माता की आरती ॥

✻ मंगलाचरण ✻
सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके, गौरी नारायणी नमोस्तुते ।

ॐ जय हिंगुला मैया, जय हिंगुला मैया ।
जो नर तुमको ध्याता, वांछित फल पाता ।। ॐ जय हिंगुला...

हीरा पन्ना मण्डित, शीश मुकुट सोहे ।
भाल सिन्दूरी टीका, भक्तन मन मोहे ।। ॐ जय हिंगुला...

कर्णफूल अति उज्जवल, झिलमिल सा चमके ।
गजमोतिन की माला, कण्ठन पर दमके ।। ॐ जय हिंगुला...

स्वर्ण मेखला कटि पे, रत्नजड़ित लोभे ।
रक्ताम्बर मणि मण्डित, अंगन पर शोभे ।। ॐ जय हिंगुला...

हाथ त्रिशूल विराजे, चक्र खड्गधारी ।
धनुषबाण और ज्वाला, धारत महतारी ।। ॐ जय हिंगुला...

राज-हंस तव वाहन, श्वेतासन राजे ।
सिंहासन वृषभासन, माता को साजे ।। ॐ जय हिंगुला...

खड़े भीमलोचन है, भैरव तव द्वारे ।
शक्ति कोट्टरी तेरी, शक्ति पीठ धारे ।। ॐ जय हिंगुला...

क्षेत्र हिंगुला ज्वालामुख, सा है तेरा ।
ब्रहरन्ध्र से प्रकटी, महातीर्थ तेरा ।। ॐ जय हिंगुला...

क्षत्रिय कुल की रक्षक, सबकी है माता ।
नरनारी और साधु, अभय सदा पाता ।। ॐ जय हिंगुला...

कनक पात्र में शोभित, अगर कपूर बाती ।
आरती हम सब गावत, तुम हो वरदात्री ।। ॐ जय हिंगुला...

माँ हिंगुलाज की आरती, हम सब मिल गावें ।
तन मन धन सुख सम्पति, इच्छा फल पावे ।। ॐ जय हिंगुला...

बाड़मेर में गिरी भवानी, ने यह यश गाया ।
हिंगुलाज जो ध्याया, परम धाम पाया ।। ॐ जय हिंगुला...

कर्पुर गौरम करुणावतारम, संसार सारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा वसंतं हृदयार बिंदे, भवं भवानी सहितं नमामि ।।
मंगलम् भगवान विष्णु । मंगलं गुरुड़ ध्वज ।।
मंगलं पुंडरीकाक्ष । सर्व मंगलाय स्तनो हरि ।।
त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव ।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्व ममः देवः देवः ।।

ॐ हिंगुले परम हिंगुले, अमृत-रुपिणि ।
तनु शक्ति मनः, शिवे श्री हिंगुलाय नमः ।।

॥ श्री हिंगुलाज माता स्तोत्रं ॥

प्रचण्ड दंड बाहु चंड योग निद्रा भैरवी,
भुजंग केश कुंडला कंठला मनोहरी,
निकद काम क्रोध दैत्य असुर काल मर्दनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।१।।

रक्तधा सिंह आसन सावधान शांकरी,
कुठार खड्ग खप्र धार कर दलन महेश्वरी,
निशुंभ शुंभ रक्तबीज दैत्य तेज भंजनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।२।।

जवाहर रत्न बेल केल सर्वकर्म लोलनी,
व्याल भाल चन्द्रकेतु पुष्पमाल मेखली,
चंडमुंड गर्जनी सुनाद विन्ध्य-वासिनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।३।।

राजेन्द्र चाल काल धूम सेतु चाल लोलनी,
उदार नेत्र तिमिरनाश सुशोभ शेष शांकरी,
अनादि सिद्ध साधु लोक सप्त द्वीप राजनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।४।।

शैल शिखर राजनी जोग जुगत कारनी,
चंडमुंड चूर कर सहस्त्र-भुजा धारिणी,
कराल केश भेष भूत अन्तरूप यामिनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।५।।

करोल लोल लोचनी आनंद कंद दायिनि,
ह्रदय कपाट खोलनी सुशेष शब्द भाषिनी,
धर्मकर्म जन्ममात भक्ति-मुक्ति दायिनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।६।।

अलोक लोक राजनी दिव्य वर्रदायिनी,
त्रिलोक शोकहारिणी सत्य वाक्य बोलनी,
आदि अंत मध्य मात तेरो रूप सर्जनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।७।।

कुबेर वरुण इन्द्र आदि सिद्ध साधु संचनी,
अगम्मपंथदर्श मात जन्मकष्ठ-हारिनी,
श्री रामचन्द्र शरण मात अमर पद्द दायिनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।८।।

शेष सार नारदादि योगनिद्रा भैरवी,
गंधामादन केलि करत अंग दैत्य मर्दिनी,
अंब खंब फाड़नी हव्य कव्य दायिनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।९।।

अष्टहंस गर्जनी त्रिशुल चक्र धारिणी,
काल कुट कंठ व्याल मुंड माल धारिणी,
धुम धार श्वेत रूप दैत्य गर्व भंजनी,
नमोस्तु मात हिंगलाज निर्मला निरंजनी ।।१०।।

आगामी पर्व एवं त्योहार

आरती व स्तोत्र का पाठ स्रोत: Nakoda 1.pdf, पृष्ठ 1–2।