📜 समाज का इतिहास एवं नियमावली
भवन एवं मंदिर निर्माण
स्व. श्री चेनारामजी अचलारामजी छूँछा की अध्यक्षता में समाज भवन एवं मंदिर का निर्माण हुआ और सन् २००१ में वसंत पंचमी के दिन राज राजेश्वरी कुलदेवी माँ हिंगलाज की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
रजत जयंती पाटोत्सव
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का २५वाँ (रजत जयंती) पाटोत्सव विक्रम संवत २०८२, माघ सुदी ५ (वसंत पंचमी), दिनांक २३ जनवरी २०२६, शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। फोटो देखें »
समाज की संस्थाएँ
- श्री हिंगुलाज माताजी मंदिर
- श्री ब्रह्मक्षत्रिय समाज, चेन्नई
- श्री ब्रह्मक्षत्रिय युवक परिषद, चेन्नई
- श्री ब्रह्मक्षत्रिय महिला मंडल, चेन्नई
- श्री मोहनलाल मुकनचंदजी छूँछा खत्री समाज भवन — नं.10, पोन्नप्पन लेन, पार्क टाउन, चेन्नई - 600 003
स्रोत: Nakoda 1.pdf पृ. 3; Nakoda 6.pdf पृ. 5
सचिव का संदेश — सामाजिक जिम्मेदारी एवं समाज सेवा
जिस समाज में हम रहते हैं, उस समाज के प्रति हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, समाज केवल व्यक्तियों का समुह नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ढांचा है, जो हमें जीवन जीने के लिये सुरक्षा, सुविधायें ओर पहचान प्रदान करता हैं, एक अच्छा समाज बंधु वह होता हे जो यह सुनिश्चित करता हे कि उसके कार्य न केवल उसके लिये बल्कि समाज के लिये भी लाभकारी हों, सामाजिक जिम्मेदारी का अर्थ हे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों ओर उत्तरदायित्वों को समझना और उनका पालन करना हैं । यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामूहिक स्तर पर होती हैं, हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का सीधा संबंध समाज के विकास ओर सहयोग से हे ओर वो तभी सम्भव हैं जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और उसे निभाए, सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करने से न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव आते हे, बल्कि इससे हमारी व्यक्तिगत पहचान और आत्म-संतुष्टि भी बढ़ती हैं।
समाज सेवा का अर्थ है निस्वार्थ भाव से समाज बन्धुओं की मद्द करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना, जब हम समाज सेवा करते हैं तो हमे केवल कुछ लोगों की मद्द नहीं करके पूरे समाज में सुधार लाने की पहल करनी चाहिये । उदाहरण के लिये यदि हम सुविधाओं ओर आर्थिक दृष्टि से सक्षम हे तो हमें सिर्फ अपने लिये ही नहीं सोचकर उन लोगों की भी मद्द करनी चाहिये जो इन सुविधाओं से वंचित हे, ऐसा करके हम समाज में समानता और एकता का संदेश दे सकते हैं ।
सामाजिक जिम्मेदारी केवल दान देने या जरूरतमंदों की मद्द करने तक सीमित नहीं हैं, इसके कई पहलू हैं, जैसे पर्यावरण एवं स्वच्छता का पुर्ण ध्यान रखना, कचरा सही स्थान पर फेंकना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, ओर हमारा ये भी दायित्व होना चाहिये कि अपने आस-पास समाज का कोई शिक्षा से वंचित ना रहे ।
समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है, हमारे द्वारा आर्थिक दृष्टि या गौत्र के आधार पर किसी के साथ भेदभाव ना हों । युवाओं को समाज का भविष्य कहा जाता हे, उनकी ऊर्जा, उत्साह ओर नई सोच समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं, यदि युवा अपनी सामाजिक जिम्मेदारीयों को समझें और उन्हे निभाने के लिये आगे आये तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव हे, युवा पीढ़ी शिक्षा प्रसार और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भाग लेकर समाज को बेहतर बना सकती हैं, इसके लिये हमारा ये दायित्व होना चाहिये कि अपने युवा बच्चों को समाज से जोड़कर रखे । हमारी सामाजिक जिम्मेदारी केवल एक दायित्व नहीं हें, बल्कि यह समाज को बेहतर बनाने का एक माध्यम हैं, यह हमें सिखाती हे कि हमारा जीवन केवल अपने लिये नहीं, बल्कि दूसरों के लिये भी है, यदि हम सभी अपनी सामाज के प्रति जिम्मेदारीयों को समझे और उन्हे निभाये तो हम न केवल समाज को प्रगति की ओर ले जा सकते है बल्कि अपने जीवन को भी अधिक अर्थपूर्ण बना सकते हैं ।
समाज के पदाधिकारी भी समाज में राजनिती या बहुमान की अपेक्षा ना करके, सिर्फ अपना कर्तव्य समझकर समाज के उत्थान के लिये अपना थोड़ा समय दे और अपने समाज के ‘भामाशाह समाज बंधुओं’ को साथ रखकर चले तो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं ।
माँ हिंगलाज सबकी मनोकामना पुर्ण करें ।
— धर्मेन्द्र धणदे
सचिव, श्री ब्रह्मक्षत्रिय समाज, चेन्नई
स्रोत: Nakoda 1.pdf, पृ. 7 (मूल शब्दों में)